April 19, 2026

ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने किया म्यूजियम का भ्रमण

IMG-20260228-WA0008

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के भूगोल विभाग की सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान और संग्रहालय का भ्रमण किया. छात्राओं ने वहां पर झारखंड के जनजातीय समाज खासकर आदिम जनजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस संस्थान में आदिकाल से लेकर वर्तमान काल तक के जनजातीय जीवन और उनके योगदान को क्रमबद्ध सजाया गया है. संग्रहालय में बिरसा मुंडा सहित झारखंड के जनजातीय योद्धाओं के योगदान के बारे में भी बेहतर तरीके से बताया गया है. बच्चों के भ्रमण दल के साथ भूगोल विभाग की प्राध्यापक डॉ. दिप्ती भी उपस्थित थीं. यह भ्रमण उन्हीं के निर्देशन में संपन्न हुआ.

You may have missed