March 28, 2026

12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा होगा

rashifal

आज का राशिफल : मेष राशि वालों के लिए यह दिन आनंद, अच्छे भोजन और प्रेममय पलों से भरा रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे, पुराने लेनदेन पूरे हो सकते हैं और पारिवारिक चर्चा संभव है।

वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक क्षेत्र में सफलता तो मिलेगी, लेकिन संतान से बहस और चोट की संभावना है। सलाह दी जाती है कि किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी से बचें और पिता से मार्गदर्शन लें।

hemkund-public-school

मिथुन राशि वालों को आज अधिक खर्च और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है, हालांकि पारिवारिक समय और आध्यात्मिक शांति मन को संतुलन में रखेगी।

कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। अटका धन वापस मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक एकजुटता बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि को कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान देना होगा और विदेश व्यापार से अच्छी खबर मिल सकती है। नए व्यावसायिक विचारों पर विचार संभव है।

कन्या राशि के लिए भाग्य का साथ मिलने वाला है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के साथ-साथ संतान के व्यवहार से संतुष्टि मिलेगी।

तुला राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की सलाह है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए दिन नौकरी और पैतृक संपत्ति के लिहाज़ से शुभ रहेगा। भाई-बहनों से संबंध मज़बूत होंगे और विवाह संबंधित अड़चनें दूर होंगी।

धनु राशि के लिए दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शत्रुओं से सतर्कता का है। राजनीति में सफलता के संकेत हैं, जबकि धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी।

मकर राशि को आज निर्णय लेने में धैर्य रखना होगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है और वाणी की मिठास से मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि के जातकों को भूमि और भवन से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा में सुधार आएगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सेहत में सुधार रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। बिजनेस में साझेदारी से बचने की सलाह है।

You may have missed