March 29, 2026

शहर में बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाएं प्रशासन : आकाश

IMG-20251208-WA0014

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने शहर में बीते कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से अपार्टमेंट, क्वार्टर और मकानों में रहनेवाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है. चोरी की घटनाओं की निरंतरता यह संकेत देती है कि किसी संगठित गिरोह की सक्रियता शहर में बढ़ गई है, जो योजनाबद्ध तरीके से घरों को निशाना बना रहा है. आकाश ने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी थाना क्षेत्रों में चोरों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, नशे के कारोबार से जुड़े तत्वों और संदिग्ध लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, शहर में नियमित पेट्रोलिंग, रात में विशेष गश्त एवं चेकिंग ड्राइव को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा की भावना और भी गहरा जाएगी.

hemkund-public-school

You may have missed