March 2, 2026

हर्षप्रीत सिंह ने जीती दंड बैठक प्रति., 157 सिख बच्चे हुए शामिल

IMG-20260301-WA0014

मानगो गुरुद्वारा परिसर में ‘होला-महल्ला’, परिजनों के लिये दौड़ में अमनदीप ने मारी बाजी

जमशेदपुर : बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, द्वारा ‘होला महल्ला’ को समर्पित आयोजित खेल प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह, जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर ने अपने अपने ग्रुप में दौड़ जीत कर खूब चमक बिखेरी. हर्षप्रीत सिंह ने दंड बैठक प्रतियोगिता जीती, जबकि जसप्रीत कौर, संदीप सिंह, पलक कौर, पृथ्वीराज सिंह और गुरसिमरन कौर को इस वर्ष का सबसे तेज धावक घोषित किया गया. रविवार को मानगो गुरुद्वारा श्री गुरु सभा में आयोजित प्रतियोगिता खेलों में स्थानीय सिख बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोहा. बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा के तत्वावधान में धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी व गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मानगो द्वारा प्रायोजित होला-महल्ला खेल प्रतियोगिता में शहर के 157 सिख बच्चों ने हिस्सा लिया.
हर्षप्रीत सिंह ने प्रतिद्वंद्वी खिलाडिय़ों को पछाडक़र दंड बैठक का खिताब जीता. बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में जसप्रीत कौर सबसे तेज धावक बनीं जबकि अमृत कौर ने रजत और सिमरन कौर ने कांस्य पदक जीता. जूनियर वर्ग में संदीप सिंह तेज धावक बने, जबकि सिमरनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते. 12 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ में पृथ्वीराज सिंह प्रथम रहे जबकि हरवंशपाल सिंह और गुरसाहिब सिंह द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे. इसी आयु वर्ग में गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अनन्या शर्मा और चानन कौर ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया. गोला फेंक में हर्षप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहे जबकि धर्म सिंह और समरनील सिंह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. सीनियर ग्रुप में जसविंदर सिंह सबसे तेज धावक बने जबकि हरहप्रीत सिंह और हरजीत सिंह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.
प्रतिभागियों के परिजनों के लिए दौड़ में अमनदीप कौर विजेता बनी जबकि नवनीत कौर राजिंदर कौर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं वहीं महिलाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अमनप्रीत कौर और तेजिंदर ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. आयोजन में जसवंत सिंह जस्सू , सुखवंत सिंह सुक्खू, गुरशरण सिंह व बलजीत संसोआ ने मेंटर की भूमिका निभायी.