April 19, 2026

‘साहिब बंदगी’ की जयघोष के साथ लगाया अबीर व गुलाल

IMG-20260301-WA0013

परसुडीह सद्गुरु कबीर आश्रम में होली मिलन समारोह

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कबीर पंथी समाज के लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के महंत एवं सद्गुरु कबीर सेवा समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं ने ‘साहिब बंदगी’ की जयघोष के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी.
आश्रम के महंत ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. समारोह के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए. कबीर के भजनों और पारंपरिक होली गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी ज्वाला सिंह और बलराम साहू की अहम भूमिका रही. वहीं सद्गुरु कबीर सेवा समिति की सदस्य प्रेमा साहू, पूर्णिमा साहू, लक्ष्मी साहू, मेघा सिंह, नंदिनी साहू, भावना साहू, विवेक कुमार, शेखर साहू, शंकर लोधी, माखन साहू, पप्पू साहू और रमेश साहेब समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

You may have missed