February 11, 2026

शिक्षाविद तफज्जुल की याद में खेल प्रति. 21 से

IMG-20260119-WA0005

मानगो में दस दिनों का महोत्सव

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अमन वेलफेयर मिशन और एपीजे कलाम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षाविद स्व. तफज्जुल करीम की स्मृति में 21 जनवरी से दस दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन मानगो में किया जायेगा. उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील ने दी. मौके पर मो ताहिर हुसैन, रफत आरा व अन्य लोग मौजूद थे.
बताया कि खेल महोत्सव के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, कराटे के अलावा इंटर स्कूल स्पेलिंग कंपीटिशन, इंटर स्कूल निबंध कंपीटिशन, क्विज कंपीटिशन, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी के साथ-साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. अफरोज शकील ने बताया कि दस दिन के इस खेल महोत्सव में लगभग 500 स्कूली बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है. उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी तफज्जुल करीम की पुण्यतिथि है.