शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी को किया पुरस्कृत
करीम सिटी कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय एनुअल इंडोर गेम्स टूर्नामेंट का समापन
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची में गत तीन दिनों से चल रहे वार्षिक इंडोर गेम्स टूर्नामेंट का समापन आज हो गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की. टूर्नामेंट के इंचार्ज डॉ शाहिद अहमद हाशमी ने पूरे टूर्नामेंट का विवरण प्रस्तुत करते हुए कॉलेज मैनेजमेंट तथा सभी सहयोगी शिक्षकों को धन्यवाद दिया. बताया कि इस वर्ष के आयोजन में बैडमिंटन, चेस, कैरम तथा टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) चार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
साथ ही शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में जिन्हें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया उनमें सैयद साजिद परवेज, डॉ मोहम्मद मुइज अशरफ डॉ सैयद जाहिद परवेज, डॉ राशिद इकबाल, डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ जकी अख्तर, डॉ कौसर तसनीम, डॉ जी विजयलक्ष्मी, डॉ संध्या सिंहा, प्रो सानिया तहरीम, सैयद शहज़ेब परवेज, प्रो यास्मीन बानो आदि हैं. विद्यार्थियों में अभिषेक कुमार, मनीष लाल, टीकाराम देव, प्रिया मुर्मू, अनीश दत्ता, आदिल अख्तर, वालिद अहसान खान, मो. वकास अजीम, फैजान अंसारी, अक्षत पांडे, श्रुति सेनगुप्ता, इसमौ तारा खातून, अदीबा इरशाद, सिमरनजीत कौर, अलहम अयान, साहिल राजा, कौशिक कुमार, सुमैया शाहिद, हनीफा मुआब, नेहा सुल्तान, रुकैया खातून, आशीष सिद्धार्थ, विवेक पोद्दार, कृष्टि मुंडिया, करीना कुमारी आदि पुरस्कृत किये गये. सभा का संचालन डॉ संध्या सिंहा, डॉ सैयद इफ्तिखार नबी तथा डॉ असगर खान ने किया.

