March 28, 2026

इंदौर में 15 लोगों की मृत्यु पर सरकार पर तीखा बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा”इंदौर में पानी नहीं जहर बटा है”

IMG-20260102-WA0102

सर्च न्यूज : सच के साथ :

राहुल गांधी ने इंदौर में 15 लोगों की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ज़हरीले पदार्थ कैसे फैले और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई ।

hemkund-public-school

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान” ।

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को कुप्रशासन का एपिसेंटर बताया और कहा कि कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। उन्होंने कहा कि जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं ।