इंदौर में 15 लोगों की मृत्यु पर सरकार पर तीखा बयान देते हुए राहुल गांधी ने कहा”इंदौर में पानी नहीं जहर बटा है”
सर्च न्यूज : सच के साथ :
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान” ।
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश को कुप्रशासन का एपिसेंटर बताया और कहा कि कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। उन्होंने कहा कि जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं ।
