February 11, 2026

इंद्रधनुषी रंग व जानवरों की दुनिया में खो गये बच्चे

IMG-20251206-WA0006

लोयोला स्कूल टेल्को के केजी नाइट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में शनिवार को केजी नाइट का आयोजन भव्य तरीके से हुआ, जिसकी शुरुआत नर्सरी और किंडरगार्डन की मॉडरेटर कोलीन ज़ेवियर के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने संदेश दिया कि बच्चों की सफलता के लिए घर और स्कूल के बीच मज़बूत साझेदारी होना बहुत ज़रूरी है. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर जूनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल विनीता एक्का मुख्य अतिथि थीं.
कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की कई जर्बदस्त प्रस्तुति हुई. यूकेजी के छात्राओं के स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. नर्सरी और एलकेजी के छात्रों की हर प्रस्तुति में इंद्रधनुष के रंग, जानवरों की दुनिया, समुद्री जीव जैसे थीम दिखाए गए. एलकेजी के विद्यार्थियों के रेट्रो म्यूजिक पर नृत्य प्रस्तुतीकरण को दर्शकों से ज़बरदस्त तालियां मिलीं.
यूकेजी के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल नाटक ‘द वेडिंग ऑफ जैक एंड जिल’ प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली. गायक मंडली द्वारा जिंगल बेल्स की प्रस्तुति और आखिर में छोटे सांता के आने से क्रिसमस का उत्साह और जोश भर गया. मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं की कोशिशों और शिक्षकों के उस प्रतिबद्धता की सराहना की जो शैक्षणिक कार्यों से परे एक व्यापक माहौल बनाने में मदद करता है. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या चरणजीत ओहसन ने किया. इस दौरान फादर माइकल धनराज (रेक्टर), फादर विनोद फर्नांडिस (प्राचार्य-लोयोला स्कूल बिस्टुपुर), फादर जेरी (प्रशासक), प्राचार्या चरणजीत ओहसन, समन्वयक शिक्षिकाएं रेशमा और जीनत मारिया सुंडी तथा कॉलीन जेवियर (मॉडरेटर) उपस्थित रहे.