रैगिंग रोकने के लिये बने कानून की दी जानकारी डीबीएमएस कॉलेज में एंटी रैगिंग सप्ताह के समापन पर प्रतियोगिताएं
जमशेदपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से प्रायोजित एंटी रैगिंग सप्ताह (12 से 18 अगस्त) का समापन डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न कार्यक्रम द्वारा सम्पन्न हुआ. कॉलेज में वृत्त चित्र एवं सेल्फी कार्नर द्वारा रैगिंग नहीं करने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया गया. समापन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पोस्टर मेकिंग, लोगो डिजाईन, निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन आदि का आयोजन कर छात्रों को एंटी रैगिंग के खिलाफ जागरूक किया.
समापन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने किया. उन्होंने रैगिंग रोकने के लिए बने कानून के प्रावधानों की जानकारी छात्रो को दी. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले छात्रों की सराहना की एवं विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का आयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन एंटी रैगिंग सेल की समन्वयक डा. सूरीना सिंह भुल्लर सिंह ने किया. समापन समारोह में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, शिक्षिकाएं एवं सहायक कर्मी एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
