Jamshedpur Women’s Day News : इंटरनेशनल वीमेंस डे पर मारवाड़ी युवा मंच ने समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Marwari Yuva Manch-1
Jamshedpur/Jharkhand : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करनेवाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने किया गया। यह जानकारी मंच के सह सचिव उत्तम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में सुशीला खिरवाल को सम्मानित किया गया। उन्होंने नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाकर कई नेत्रदान कराने का पुनीत, सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य किया है।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति को सम्मानित किया गया। वह शिक्षा के माध्यम से समाज को निरंतर दिशा प्रदान कर रही हैं। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रसिद्ध फ्लेमिनार्ट एवं म्यूरल आर्ट की अवॉर्ड विनिंग कलाकार सुमन प्रसाद को सम्मानित किया गया। अपनी कलात्मकता के माध्यम से उन्होंने समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

इसी तरह महिला उद्यमिता के क्षेत्र में Mrs. India Worldwide, कैंसर फाइटर, सर्टिफाइड योगा एंड प्रीनेटल ट्रेनर तथा सफल महिला उद्यमी ऋतु रूंगटा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसी तरह युवा प्रेरणा के क्षेत्र में हाल ही में संपन्न जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 22 से नव निर्वाचित पार्षद शिल्पा तापड़िया को सम्मानित किया गया। उन्होंने मारवाड़ी समाज की महिलाओं एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मंच की ओर से इन सभी विशिष्ट महिला शक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, सह सचिव उत्तम शर्मा, संयोजक संदीप अग्रवाल, शशांक भालोटिया, सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा था।
Also Read : जमीन से अंतरिक्ष तक महिलाओं ने लहराया परचम : मधुकर
