March 29, 2026

इंटक का मजबूत भविष्य युवाओं के हाथों में है

IMG-20251208-WA0007

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की बालिगुमा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की. प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीति, श्रमिक हितों एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटक का मजबूत भविष्य युवाओं के हाथों में है और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में यूथ विंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षक के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया.
बैठक में यूथ इंटक के सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए. सभी ने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा मजदूर हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान कई नए सदस्यों को संगठन में शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया. तत्पश्चात पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आनेवाले दिनों में मजदूरों की समस्याओं के समाधान, मजदूरी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना, श्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलाना, उद्योगों में श्रमिक शोषण के खिलाफ लड़ाई
को प्राथमिकता दी जाएगी.
प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य संगठन को नई दिशा देना और युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना है. बैठक में यूथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह, महासचिव रघुचंदन प्रधान, नीतीश कुमार सिंह, सचिव मणिकांत , बबलू बिसाई आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे.

You may have missed