February 11, 2026

जगदीप धनखड़ : स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा‚ राष्ट्रपति ने तत्काल किया स्वीकार

pm-india

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला, उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है. मोदी ने उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें कई भूमिकाओं में देश की सेवा का मौका मिला है और वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं.जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह ‘‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने’’ के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.