संवैधानिक नियमों के अनुसार ही होगा मुंडा समाज का पुनर्गठन

आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय संचालन समिति का बैठक
जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति की बैठक संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा स्पोर्टिंग क्लब, सीतारामडेरा में हुई. बैठक में आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21/1860 के तहत किए जाने पर विशेष चर्चा की गई. इस अवसर पर समाज के केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन करने हेतु पुनर्गठन नियमों के विभिन्न पहलुओं पर सभी सदियों से सुझाव मांगे गए एवं समाज के माननीय सदस्यों का सुझावों का समायोजन करते हुए, सर्व सहमति से भारतीय संविधान के अनुसार, समाज/ सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21/1860 के नियमों केसी अनुसार समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया
पुनर्गठन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने कहा कि समिति का गठन समाज को एकजुट कर संगठित करने के उद्देश से समाज के दिवंगत बड़े बुजुर्गों ने वर्षों पहले किया था. अब हमारा फर्ज है कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सही दिशा में काम करें. बैठक में मानगो, पोटका, सोनारी, किताडीह, सोपोडेरा, बागूननगर, बिरसानगर, जहेराटोला, बारीडीह, छाया नगर, आदि शाखा के प्रतिनिधियों ने एक मत हो कर समाज का पुनर्गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शाखा स्तर से सभी सदस्यों ने पुनर्गठन संचालन समिति के लिए 3–3 नाम देने पर सहमति जताई. इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा, केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर, दुबराज नाग, शैलेंद्र सामंत, भोला नाथ पातर, काजू सांडील, द्रोपदी मुंडा, प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, मनोज मुंडा, विकास सामंत, ए के नाग, धन सिंह मुंडा, भावना नाग, बसंत सिंह, सुष्मिता मुंडा, पूजा मुंडा,संतोष सामंत, प्रभात मुंडा, सोना संजय मुंडा (पोटका) बागून पातर, अमरदीप सामंत, हरा धन मुंडा, कुंवर सोलंकी, रुक्मणि तमरिया, चंदन तमरिया, शुरू सांडील महेश नाग, संजय मुंडा, मंगल सिंह मुंडा आदि शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन बी एन पातर ने किया.