June 28, 2026

Jamshedpur Tulsi Bhawan Yuva Samvad : समस्याओं के दर्शक न बनें, समाधान का हिस्सा भी बनें युवा

IMG-20260329-WA0005

बिष्टुपुर तुलसी भवन में दो दिवसीय ‘युवा संवाद’ में दिखी नई सोच

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तुलसी भवन में बाल कल्याण संघ और मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय ‘युवा संवाद’ की शुरुआत हुई. पहले दिन संवाद सत्र और समूह चर्चा के माध्यम से युवाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं की पहचान की और उनके समाधान पर विचार साझा किए. तुलसी भवन के सचिव प्रसेनजीत तिवारी ने सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुरीतियां समाज की मानसिकता और जागरूकता की कमी से बढ़ती है. युवाओं से कहा कि वे केवल समस्याओं के दर्शक न बनें, बल्कि समाधान का हिस्सा बनें. यदि युवा संकल्प लें, तो इन कुरीतियों को परिवार, समाज और राष्ट्र से समाप्त किया जा सकता है.
बाल कल्याण संघ की स्टेट हेड शिवानी प्रिया ने कहा कि आज के युवाओं में ऊर्जा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब यह सोच जमीन पर काम के रूप में दिखाई दे. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बच्चों को स्कूल से जोडऩे, परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने को अपनी जिम्मेदारी बनाएं। मिरेकल फाउंडेशन इंडिया की स्टेट हेड नीपा दास ने बाल श्रम और बाल विवाह की पहचान के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा स्कूल छोडक़र काम करता दिखे या कम उम्र में विवाह की तैयारी हो रही हो, तो तुरंत सतर्क होकर उचित कदम उठाना जरूरी है.