Jharkhand:झारखंड मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज: चिरूडीह की सीता सोहराय एकादश बनी विजेता
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के चिरुडीह में कला और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी अश्विनी महतो की स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाना था। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में से एक मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज रही। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और सीरीज की विजेता बनी। यह जीत न केवल उनकी खेल प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि खेलों में लैंगिक समानता (mixed-gender) को बढ़ावा देने की एक अच्छी पहल भी है
