March 29, 2026

‘अर्पण परिवार’ पहुंचा राजनगर चांवड़बांधा, बांटे उपहार

IMG-20251018-WA0007

दीपावली पर सकारात्मक पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : अर्पण परिवार ने लगातार दूसरे दिन राजनगर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियां बच्चों और परिवारों तक पहुंचाई. इस अवसर पर बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और उपहार वितरित किए गए. इससे उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हो गया. इस सामाजिक पहल में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक शामिल हुए. इस पहल के माध्यम से अर्पण परिवार ने सामाजिक समर्पण, सेवा और स्नेह का संदेश दिया.
‘अर्पण’ परिवार के सदस्यों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर कदम समाज सेवा में हर पहल मुस्कान फैलाने में और हर आयोजन उम्मीद जगाने में हो. यह हमारा दायित्व और सौभाग्य है कि हम जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी और खुशी ला सकें. अर्पण परिवार हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सरबजीत सिंह टोबी, कमलेश पाठक, शुरू पात्रो, काशीनाथ प्रधान, देवाशीष झा, रामा राव, लक्खीकांत घोष, सौरव रजक, राम, विशाल एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

You may have missed