March 29, 2026

‘अर्पण’ संस्था का निर्णय : भक्तों के लिये होगा सेवा कार्य

IMG-20251005-WA0003

बैठक कर बनाई रणनीति, कई सदस्य रहे मौजूद

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ ने इस वर्ष भी दीपावली, छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन अवसरों पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन करने का संकल्प लिया है. इसी क्रम में संस्था की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की. दीपावली पर्व पर संस्था द्वारा बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव सहित शहर अन्य कई क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, पटाखे, मिठाई एवं उपहार वितरित किए जाएंगे. साथ ही छठ महापर्व व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था द्वारा स्वर्णरेखा नदी घाट पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी.
बैठक में जूगुन पांडे, विभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, बलबीर मंडल, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, सरबजीत सिंह टॉबी, तरनप्रीत सिंह, सौरव चटर्जी, कौशिक प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, विकास गुप्ता, रौनक शुक्ला, अमित पौदार, विक्रम सिंह, समर झा, लक्खीकांत घोष, अनुप तिवारी, बिट्टू मुखी, सूरज चौबे, सागर चौबे, मनू ढोके, आकाश गोप, मनोज हलदर, शुरू पात्रो, सूरज पाल, धीरज सिंह, चंदन, सौरव रजक एवं अन्य सदस्य शामिल थे.

You may have missed