March 27, 2026

Jamshedpur Banna Sudha Gupta Ramnavami : सत्य के मार्ग पर चलकर हर कठिनाई को कर सकते हैं पार

IMG-20260327-WA0008

सोनारी, कदमा व मानगो के कई रामनवमी उत्सवों में पहुंचे बन्ना व सुधा, भगवान से लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : रामनवमी पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. इस क्रम में उन्होंने कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ स्थित पुष्पांजलि अखाड़ा रामनवमी उत्सव, मानगो कालिका नगर के श्री श्री काशी नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित रामायण पाठ, राजेंद्र नगर डिमना रोड रामनवमी उत्सव सह झांकी, दाईगु_ शिव मंदिर, हिलव्यू कॉलोनी डिमना चौक स्थित श्री महावीर बजरंग अखाड़ा के भजन संध्या सम्मान समारोह, मानगो पुल बबुआ सिंह अखाड़ा, डिमना बस्ती झारखंड कॉलोनी तथा जवाहरनगर त्रिवेदी अखाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए.
इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर बन्ना ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलकर, धैर्य और त्याग के साथ हर कठिनाई को पार किया जा सकता है. कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम, भाईचारा तथा नैतिक मूल्यों की स्थापना हो.

hemkund-public-school