March 29, 2026

गायक डुग्गू का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ कल होगा जारी

IMG-20250910-WA0003

जमशेदपुर : महज 13 साल की उम्र में 10 एल्बम में काम करनेवाले भक्तिगीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू का नया गीत कल, गुरुवार को जारी होगा. इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है. गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जाएगा. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय अपराह्न 2 बजे पोस्टर जारी करेंगे. यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के आवास/कार्यालय, 42, जे रोड, बिष्टुपुर में आयोजित है.
कर्तव्य पांडेय के पिता विवेक पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जबरदस्त फैन है. वह उन्हें ही अपना आदर्श मानता है. अबतक उनके पुत्र के 10 एल्बम आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि भक्ति गीत की रिकार्डिंग म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की है. कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं. वे अन्नपूर्णा फिल्म्स समेत अनेक म्यूजिक कंपनियों के लिए गा चुके हैं.

hemkund-public-school

You may have missed