March 29, 2026

राष्ट्रहित में समर्पित रहने व अखंड भारत निर्माण का संकल्प

IMG-20250825-WA0005


अखंड भारत स्मृति दिवस पर हिंदू जागरण मंच का कार्यक्रम

जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में गोलमुरी केबल क्लब में ‘अखंड भारत स्मृति दिवस’ का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने की. इसमे मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज गिरी थे. इस अवसर पर मनोज गिरी ने कहा, अखंड भारत केवल सपना नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत है. प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा.
विहिप के अरुण सिंह ने कहा कि हमारा कर्तव्य आनेवाली पीढ़ियों को एक सशक्त, एकजुट और गौरवशाली भारत सौंपना है.
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा, विभाजन ने हमें केवल सीमाओं में बाँटा है, पर हमारी आत्मा आज भी एक है. समय आ गया है कि हम फिर से उस एकात्मता को जीवित करें.
वक्ताओं ने भारत के सांस्कृतिक वैभव और राष्ट्र की एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन केवल स्मरण का नहीं बल्कि पुनः अखंड भारत बनाने के संकल्प का दिन है. उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करे.
कार्यक्रम में दिनेश कुमार, हरि किशोर तिवारी, शिवशंकर सिंह, कन्हैया सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, पार्षद कुसुम पूर्ति, अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, राणा डे, शैलेश गुप्ता, सागर राय, कुमार अभिषेक, हरेराम यादव, दिलीप पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

hemkund-public-school

You may have missed