Jamshedpur Bhuiyadih Me Yagya : भुइयांडीह में नवकुंडीय महायज्ञ, निकली कलश यात्रा
सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
जमशेदपुर : भुइयांडीह स्थित ह्यूमपाइप दुर्गा पूजा मैदान में आज भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. दुर्गा पूजा मैदान से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली इस दिव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने जल संकल्प लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. यात्रा के उपरांत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महायज्ञ की शुरुआत की गई, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुनकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया. महायज्ञ के सफल आयोजन में लक्ष्मण भगत, ओम प्रकाश पांडे, रमेश विश्वकर्मा, पिंटू मिश्रा, धीरज मिश्रा एवं समस्त बस्तीवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

