बिरसानगर के मां पीताम्बरा मंदिर का वार्षिकोत्सव
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी मोहरदा स्थित मां पीताम्बरा मंदिर का प्रथम वार्षिक महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया. दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठान के तहत सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मां पीताम्बरा मूर्ति की अभिषेक पूजा, हवन, सुंदरकांड पाठ और तीन बार (मंगला, भोग, संध्या) आरती हुई. यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने अपनी धर्मपत्नी सोमा घोषाल संग पूजा की. पंडित मणिशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी.
सुबह पूजा के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही. सुंदरकांड पाठ का वाचन रजनी मिश्रा एण्ड टीम ने किया. वार्षिक महोत्सव पर माता का दर्शन करने आये भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, बाबुलाल गोप, सुदामा गोप, निशा राव, दीपाली गोराई, रजनी मिश्रा, शिवजी सिन्हा, लालदेव, प्रकाश सिंह, तोषी सिंह सहित स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया. इसका आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ द्धारा किया गया. पूजन आयोजन के तहत दोपहर और रात्रि में प्रसाद वितरण, इसके बाद सुंदरकांड पाठ तथा रात्रिबेला में आरती हुई.