March 29, 2026

बिरसानगर : कूड़े के ढेर से चारों ओर फैल रहा दुर्गंध

IMG-20250912-WA0006


रविदास बस्ती के लोग परेशान


जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 8 रविदास बस्ती में कूड़े का बड़ा ढेर जमा है और बीमारी फैलने की संभावना से बस्तीवाले आशंकित है. बस्तीवासी विजय विभर के अनुसार आसपास के लोग घरेलू निर्माण की सामग्री भी फेंक दे रहे हैं, वहीं घरों का कूड़ा लोग डालते हैं. विनीत साहू के अनुसार बारिश में कचरे से होकर गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है और मच्छर की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.
राजकिशोर सिंह की शिकायत है कि हवा चलने पर प्लास्टिक के पैकेट एवं थैली उडक़र घरों तक जा रहे हैं. बस्ती वासियों की ओर से अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने उपायुक्त एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के ऑफिसियल एक्स हैंडल पर 10 दिन पहले ट्वीट किया था लेकिन वह भी बेअसर रहा है. यहां 15 ट्रैक्टर से ज्यादा कूड़ा करकट जमा है और यहां मशीन द्वारा ही कचरे को ढालवाली जमीन पर धकेला जा सकता है जिससे वहां धरातल समतल हो जाए. स्थानीय लोगों के अनुसार इस 50 क_ा से ज्यादा जमीन को समतल कर छोटे से पार्क के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे पास के रविदास भवन में होने वाले कार्यक्रम में इसका बेहतर उपयोग हो सके.

hemkund-public-school

You may have missed