Jamshedpur bistupur Mahasar Mata Kirtan : कोलकाता के चंदन-कविता की जोड़ी ने किया मंगलपाठ
बिष्टुपुर राजस्थान भवन में महासर माता का कीर्तन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में श्री महासर माता परिवार द्वारा कुलदेवी महासर माता का मासिक कीर्तन उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्री राणी सती दादी जी का मंगलपाठ भी आयोजित हुआ. कार्यक्रम में यजमान संजय भालोटिया एवं गणेश भालोटिया ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की, जबकि पूजा का संचालन पंडित रामजी पारिक ने किया. संध्याबेला में स्थानीय भजन गायक प्रेम अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, खुशी वर्मा, बंटी चांगिल और जुगल शर्मा ने भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया. भजनों की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई.
इससे पूर्व अपराह्न श्री राणी सती दादी जी का मंगलपाठ प्रारंभ हुआ. मंगलपाठ का वाचन कोलकाता से आए कलाकार चंदन अग्रवाल और कविता अग्रवाल के साथ शहर के महावीर अग्रवाल (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से भजनों के माध्यम से किया. इसके बाद रात 8 बजे से 11 बजे तक कीर्तन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भजन गायकों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजन को सफल बनाने में दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, कृष्णा भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, अजय भालोटिया, शिव सिंहानिया, टोनी भालोटिया, प्रवीण भालोटिया, दिलीप अग्रवाल, सुनील भालोटिया, विश्वनाथ सहित कई श्रद्धालुओं का योगदान रहा.

