स्वदेशी अपनाएं, देश का धन देश के विकास में होगा खर्च
सुंदरनगर में भाजपा पोटका विस का सम्मेलन, पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा
जमशेदपुर : ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित उक्त सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य वक्ता थे. इस दौरान बुलुरानी सिंह, हरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सुदीप्तो डे राणा व अन्य मौजूद रहे. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया.
श्री मुंडा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत का धन देश के ही विकास में लगेगा. सभी कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाने का प्रचार प्रसार करें व विदेशी वस्तुओं के सामान प्रयोग में न लाएं. श्री मुंडा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है, जिसके आशातीत परिणाम सामने आ रहे हैं. अतिथियों का स्वागत पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया. सम्मेलन का विषय प्रवेश जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंच संचालन जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा एवं धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर गुप्ता ने किया. सम्मेलन में मुरलीधर बरनवाल, भारती देवी, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, अश्विनी तिवारी, रविन्द्र नाथ सरदार, प्रदीप मुखर्जी सहित अन्य मौजूद थे.
