May 12, 2026

पीडब्ल्यूसीएए की रेणुका का निधन, सदस्यों ने जताया शोक

IMG-20251108-WA0006

जमशेदपुर : पटना वीमेंस कॉलेज एल्यूमनाई एसोसिएशन (पीडब्ल्यूसीएए) की जमशेदपुर की वरिष्ठ सदस्या रेणुका मिश्रा का निधन गत सोमवार को जमशेदपुर में हो गया था. शोक संतप्त अल्युमनाई एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि दी. बताया कि रेणुका मिश्रा पिछले 35 वर्षों से पटना वीमेंस कॉलेज की पूर्व छात्राओं के साथ जुड़ी हुई थीं. उन्होंने उपाध्यक्ष और सह सचिव का दायित्व भी संभाला. एक गायिका के रुप में भी रेणुका मिश्रा विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाती थीं.
आज उनकी स्मृति में अध्यक्ष विद्या तिवारी, सचिव पूनम महता, वरिष्ठ सदस्य कंचन सिंह, मंजू सिंह, आशा सिन्हा, मिक्की सिंह, डा. निधि श्रीवास्तव, मुकुल राय, डॉ. जूही समर्पिता, रेणु कुमार, सुजाता कुमार, देविका सिंह, लीला घोष, शिल्पी सिन्हा, आशिमा, दीपाली, सुमिता आनंद, प्रतिमा तथा अन्य सदस्यों ने भाव विभोर होकर कई संस्मरण सुनाए और गीली आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उनके अचानक जाने से सभी लोग अचंभित हैं. रेणुका मिश्रा के पति सुभाषचंद्र मिश्रा टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी थे. शोक संतप्त परिवार को सदस्यों ने उनके घर जाकर ढाढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हिम्मत दिलाई.

You may have missed