भाजपा सोनारी मंडल ने किया कई शिक्षकों का सम्मान

जमशेदपुर : भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी भारत सेवाश्रम संघ सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एंव शिक्षकाओं को पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एंव केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आंरभ किया.
इस अवसर पर पार्टी के डा. जटाशंकर पांडेय, भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तामांनन्द महाराज, स्वामी स्वमेश्वरानन्द महाराज, विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार दुबे, भाजपा बिस्टुपूर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, कदमा मंडल अध्यक्ष अजित सिंह (भीम), साकची पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, एस टी मोर्चा के जिला मंत्री संजय मुंडा, सोनारी मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, अभय कुमार, अभिषेक सिंह, शिक्षक शक्तिपद रूही दास, शिक्षक संतोष मिश्रा, शिक्षिकाओं में देवेन्द्र कौर धंजल, अंशुमन मिश्रा, पुष्पांजलि महतो, खुशबू पांडेय, प्रतिमा मुर्मू, वाणी राय चौधरी, प्रियंका प्रामाणिक, सुनिल महतो, माथुरकांत महतो, प्रवीण दास शामिल थे. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा कि शिक्षक हमारे चरित्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अन्य वक्ताओं ने भी जीवन मे शिक्षक के योगदान को रेखांकित किया.