April 9, 2026

Jamshedpur Brahmarshi Vikash Manch: घाघीडीह इकाई सहित केन्द्रीय कमिटी के लिये पदा. मनोनीत

IMG-20260409-WA0002

ब्रह्मर्षि विकास मंच की घाघीडीह में बैठक, केन्द्रीय अध्यक्ष व महासचिव रहे मौजूद

जमशेदपुर : घाघीडीह में ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक सुरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार एवं महासचिव जय कुमार उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य घाघीडीह इकाई का विस्तार करना तथा स्थानीय ब्रह्मर्षि समाज की केंद्रीय समिति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. मौके पर जय कुमार ने संगठन के विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी. बैठक में घाघीडीह इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई. इसमें अध्यक्ष-सुरेन्द्र राय, महासचिव-मुकेश कश्यप तथा कोषाध्यक्ष-श्याम सुन्दर को मनोनीत किया गया.
इस दौरान सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी के लिए अशोक कुमार मिश्रा एवं अनिल कुमार शर्मा का चयन किया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए लाल कृष्ण मिश्रा, अभिषेक कुमार शाही, रमाशंकर चौधरी और निर्मल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई. सहसचिव पद पर रजनीश कुमार सिंह, उमाशंकर चौधरी, मनोज कुमार और महेश सिंह का चयन किया गया. प्रवक्ता के रूप में अनिल कुमार तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में संटू कुमार सिंह को चुना गया. संरक्षक मंडल के लिए शत्रुघ्न सिंह, सुभाष सिंह, अमित कुमार, पंकज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णानंद तिवारी, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार एवं शशिकांत सिंह के नाम सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए. इस अवसर पर घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद भी उपस्थित रहे. बैठक का संचालन मुकेश ने किया.

hemkund-public-school