March 13, 2026

Jamshedpur Road Accident : बर्मामाइंस में यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, महिला और दो स्कूली बच्चे घायल

Jamshedpur Road Accident

Jamshedpur Road Accident

Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला और दो स्कूली बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए।

नशे में था चालक : प्रत्यतक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और काफी तेज गति में था। ईस्ट प्लांट बस्ती के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।

घायलों की हालत स्थित

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे में घायल छात्र लक्की ने बताया कि वह ईस्ट प्लांट बस्ती के प्रेम नगर का रहने वाला है और गुरुवार सुबह टेंपो से स्कूल जा रहा था। रास्ते में चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक टेंपो पलट गया, जिससे वह घायल हो गया।

स्कूली बच्चे भी थे सवार

स्थानीय लोगों ने बताया कि उस समय टेंपो में कई यात्री सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर भीड़ लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया।

Also Read : Patna HIV Woman News : पटना में सनसनी, युवती पर 800 लोगों को HIV संक्रमित करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच