April 27, 2026

भगवा पताका से पटा मानगो डिमना रोड

IMG-20260313-WA0004

जमशेदपुर : हिन्दू नववर्ष यात्रा के अवसर पर शहर में नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ हो चुका है. युवा सदस्यों द्वारा एमजीएम मैदान से डिमना चौक होते हुए डिमना रोड में सुमन होटल तक पूरे मार्ग में भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है. साथ ही नगर सज्जा का कार्य नववर्ष यात्रा के द्वारा लगातार जारी है. कल यह सजावट सुमन होटल से हीरा होटल होते हुए मानगो चौक से लेकर मानगो पुल तक पूरे मार्ग में भगवा लड़ी एवं भगवा ध्वज के साथ नगर सज्जा की जाएगी.
हिन्दू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 11 मार्च को ध्वज पूजन कार्यक्रम के उपरांत नगर सज्जा का कार्य प्रारंभ किया गया है, ताकि हिंदू नववर्ष यात्रा की पूर्व संध्या को भव्य एवं आकर्षक रूप मे शहर दिखाई दे. शहर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज एवं सजावट के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बनाया जा रहा है. नगर सज्जा में दीपक भदानी, राजू पांडे, चंदन काशी, चंदन सिंह राजपूत, रवि, गणेश, समीर गोराई, राहुल, पीयूष देव, उत्तम, रोनी, अभिजीत एवं इंद्रनील सहित अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल रहे और नगर सज्जा के कार्य में सक्रिय सहयोग दिया.

d_jha

You may have missed