March 28, 2026

मौसमी सब्जियों से सजाई गई मां सरस्वती

IMG-20251003-WA0007

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल में पूजा अर्चना

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पूरे दक्षिण भारत में नवरात्र के नवमी के दिन माँ सरस्वती की आराधना और पूजा की जाती है. इस क्रम में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल परिसर स्थित माँ सरस्वती के मंदिर में पूजा अर्चना की गई. माँ सरस्वती को मौसमी सब्जियों से सजाया गया जो अपने आप में काफी आकर्षक है. उनका श्रृंगार सब्जियों, फलों और चूड़ियों से किया जाता है. इस अवसर पर भक्त पुस्तक, उपकरण और औजार रखते हैं तथा विजयदशमी के दिन वापस उसे उठाते हैं. कार्यक्रम की सारी तैयारियां डीबीएमएस ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमति नीलकंठन, सचिव गीता मोहन दास, डीसीए की सचिव बसंती रघुराम एवं अन्य सहयोगियों द्वारा की गई थी. यह मन्दिर तीन दिनों के लिए छात्रों एवं अभिभावकों के लिए खुला रखा गया था.

You may have missed