May 18, 2026

Jamshedpur DC’s Strict Instructions: सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त की हाई-लेवल बैठक: हिट एंड रन पीड़ितों को तुरंत मिलेगा मुआवजा, स्कूल वाहनों की होगी कड़ाई से जांच

Screenshot_20260518_165702_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की और संबंधित पदाधिकारियों को कड़े सुरक्षा मानक लागू करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों के उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के कारण होती हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग को हाइवे और मुख्य चौक-चौराहों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने और लाइसेंस निलंबित करने जैसी सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक व कल्याणकारी उपायों पर भी विशेष जोर दिया है। बैठक में हित एंड रन (टक्कर मारकर भागने) के मामलों की त्वरित समीक्षा की गई और पीड़ितों अथवा उनके परिवारों को अविलंब मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों और वैन के फिटनेस व सुरक्षा इंतजामों की कड़ाई से जांच करने को कहा गया है। प्रशासन ने आम जनता से यह साझा अपील की है कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है; इसलिए वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, नियमित रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं।

You may have missed