April 9, 2026

Jamshedpur Digital Awarness : डिजिटल जागरुकता व एआई की बारीकियों से अवगत हुए विद्यार्थी

IMG-20260409-WA0003

लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कैरियर व नेचुरल स्किल वर्कशॉप का समापन

जमशेदपुर : जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित दो दिवसीय ‘करियर एंड नेचुरल स्किल वर्कशॉप’ का बुधवार को समापन हो गया. संस्था ई-डिजिटल इंडिया, एनजीओ ‘आरंभ’ और विद्यालय के लियो क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया. कार्यशाला में छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैचुरल स्किल्स जैसे कला, संगीत, नृत्य, योग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया. प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि केवल किताबी ज्ञान ही सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास भी उतना ही अनिवार्य है.
कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में छात्रों को करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ डिजिटल अवेयरनेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराया गया. इसके अलावा, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और नैचुरल स्किल एक्सप्लोरेशन पर केंद्रित विशेष सत्रों ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम किया. कार्यक्रम का संचालन ई-डिडिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने किया. विद्यालय की प्रिंसिपल प्रिया सिंह एवं आयोजन प्रभारी डॉ. अनीता शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यशाला के अंतिम दिन काफी संख्या में हिस्सा लेनेवाले छात्र-छात्राओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

hemkund-public-school