March 29, 2026

दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न

IMG-20251003-WA0001

उपायुक्त ने सभी का जताया आभार

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिले में दुर्गापूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुआ. प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारियों एवं सामुदायिक सहयोग के कारण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दण्डाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस बल एवं जिला के नागरिकों का आभार व्यक्त किया.
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न पूजा समितियों का आभार जताया, जिन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भीड़-प्रबंधन, विसर्जन-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में सहयोग दिया. साथ ही, एडीआरएफ व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने घाटों व प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया और जिला पुलिस बल ने सतर्कता व तत्परता के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की.

You may have missed