March 29, 2026

घाटशिला का धर्मबहाल क्लस्टर चेंगजोड़ा बनेगा ‘हेरिटेज विलेज’

IMG-20251004-WA0006

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक, पर्यटन विकास को गति देने हेतु कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक हुई. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार एवं अन्य प्रतिनिधि, डीएफओ सबा आलम अंसारी, डीडीसी नागेंद्र पासवान, डीएसओ सह पर्यटन पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की समेत अन्य सम्बंधित समिति सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में जिले में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत धर्मबहाल क्लस्टर चेंगजोड़ा को हेरिटेज विलेज के रूप में श्रेणी-डी में अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने के विषय पर भी चर्चा हुई.
बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार के पत्र के आलोक में हरिणा मंदिर एवं रंकिणी मंदिर को श्रेणी-सी से श्रेणी-बी में अधिसूचित करने पर भी विचार किया गया. मां रंकिणी सिद्धपीठ मुख्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु फ्लाईओवर स्तम्भ पर आदिवासी नक्कासी एवं पेंटिंग कार्य तथा अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई. इसी प्रकार बुरूडीह डैम एवं छोटा बांकी डैम तक पहुंच पथ निर्माण, पोटका प्रखंड अंतर्गत पहाड़ भांगा एवं कालेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, तथा अधिसूचित पर्यटक स्थलों बुरूडीह डैम, डिमना लेक एवं छोटा बांकी डैम में बोटिंग एवं अन्य वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रस्तावों पर विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों के कुशल प्रबंधन हेतु पर्यटन प्रबंधन समिति के गठन पर भी विचार किया गया. साथ ही अन्य नए पर्यटक स्थलों को भी अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया.

You may have missed