March 27, 2026

Jamshedpur Ghorabandha Sai Mandir Kanyapujan : चैत्र नवरात्रि पर साई मंदिर में नौकन्या एवं ध्वजा पूजन

IMG-20260327-WA0011

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य नौकन्या पूजन का आयोजन किया गया. मौके पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप बजरंगबली की विशाल ध्वजा पूजा भी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
नौकन्या पूजन के दौरान कन्याओं के चरण धोकर उन्हें श्रद्धापूर्वक आल्ता लगाया गया. साथ ही पारंपरिक रूप से पूड़ी-हलवा का भोग अर्पित की गई और सभी कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और श्रद्धा की भावना को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करना और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा एवं भगवान हनुमान से समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.

hemkund-public-school