March 29, 2026

Jamshedpur Girls volleyball : अस्मिता वॉलीबॉल लीग का सेमिफाइनल व फाइनल कल

IMG-20260329-WA0004

रामदास भट्टा सामुदायिक केन्द्र में हुआ शुभारंभ

जमशेदपुर : दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ आज बिष्टुपुर रामदास भ_ा कम्युनिटी सेंटर में हुआ. यह आयोजन स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की पहल पर कराया जा रहा है. पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने किया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील फाउंडेशन के एरिया मैनेजर बिरधान मरांडी उपस्थित रहे.
आज खेले गए मुकाबलों में मानगो शंकोसाई की टीम ने डीबीएमएस डे बोर्डिंग को 2-0, केपीएस मानगो की टीम ने भगत सिंह क्लब को 2-1, केपीएस गम्हरिया की टीम ने जादूगोड़ा को 2-0, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर ने सोनारी स्पोर्टिंग क्लब को 2-0, शंकोसाई बी की टीम ने सोनारी को 2-0, भगत सिंह क्लब ने डीबीएमएस स्कूल को 2-0, केपीएस मानगो ने डीबीएमएस हाई स्कूल को 2-0 तथा वहीं मानगो शंकोसाई बी टीम ने टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. सभी विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे. फाइनल मैच कल, सोमवार संध्या 6 बजे आयोजित होगा. इस अवसर पर भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार एवं राकेश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मैच का संचालन हरे राम, तरुण पटनायक, सत्यम बाघ, जे. अरुण मूर्ति और रवि सिंह ने किया.

hemkund-public-school