October 18, 2025

हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने सुरा

IMG-20250905-WA0012

जमशेदपुर : ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमिटी की केंद्रीय शासी निकाय की ऑनलाइन बैठक अध्यक्ष रामराय मुंदुइया की अध्यक्षता में हुई, जिसमे असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, न्यू दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ-साथ नई समिति के पदाधिकारी ने भी भाग लिया. बैठक का मुख्य एजेंडा शासी निकाय का विस्तार एवं पुनर्गठन था.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. विभिन्न राज्यों से नामांकन प्राप्त करके शासी निकाय का विस्तार किया गया झारखंड से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रत्येक सहभागी राज्य से आयोजन सचिव, असम से उपाध्यक्ष और असम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आयोजन सचिव और सचिव नामित किए गए. केंद्रीय शासी निकाय के साथ समन्वय हेतु राज्य समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई.
मौके पर शहर के सुरा बिरुली (झारखंड) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. साथ ही चन्द्र मोहन मुंडरी-आयोजन सचिव (ओडिशा), सदानंद मुंडा-आयोजन सचिव (पश्चिम बंगाल), राजू बानरा-सचिव (पश्चिम बंगाल), रमेश पुरती-सचिव (असम), बिजय हेम्ब्रम-उपाध्यक्ष (असम), सुरेन चात्तर-आयोजन सचिव (असम), हेमंत सिंह बिरुवा-सचिव (झारखण्ड) व एपिल समड-आयोजन सचिव ( झारखंड) बनाये गए. इसके अलावा आजीवन सलाहकार के रूप में के सी बिरुली,वदेवेन्द्रनाथ चाम्पिया, कैरा सिंह बन्दिया, दुसुरु जेराई, सेलाय पुरती व लक्ष्मीधर सिंह तियु को शामिल किया गया है.
बैठके में चारों राज्यों के उपाध्यक्षों ने आंदोलन के संबंध में अपने विचार, सुझाव और योजनाएँ साझा की. अंतरराज्यीय समन्वय, लामबंदी और पहुँच को मज़बूत करने पर सहमति बनी. बैठक में रामराय मुन्दूईया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), चंद्र मोहन हाईबुरु (उपाध्यक्ष, ओडिशा), जगन्नाथ केराई (उपाध्यक्ष, पश्चिम बंगाल), शांति सिद्धू (उपाध्यक्ष, झारखंड), गोमेया अमंग (सचिव, ओडिशा), सुरेन चात्तर (आयोजन सचिव, असम), खीरोद हेम्ब्रम (कोषाध्यक्ष), सोना सेलेम हसदाह (सहायक कोषाध्यक्ष) आदि उपस्थित थे.