April 5, 2026

Jamshedpur Ho Samaj Blood Donation : शहीद गंगाराम की स्मृति में 71 यूनिट रक्त संग्रह

IMG-20260405-WA0000

आदिवासी हो समाज युवा महासभा की पहल

जमशेदपुर : आदिवासी हो समाज भवन में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से पूर्व सैनिक वीर शहीद गंगाराम कलुंडिया के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारम्भ पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. शिविर में पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पश्चिमी के विधायक सरयू राय, पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बंटी सिंह आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे. शिविर में कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरा बिरुली, गोमिया सुंडी, रवि सवैया, डिबर पुरती, शिव चरण हांसदा, युगल सिरका, कृषण सिरका, सुनील पात्रो, लादू देवगम, सरस्वती सवैया, निकिता बिरुली, मोसो सोय, अनुराग पुरती, उपेंद्र बानरा, दुर्गा चरण बारी, मुनि सिरका, गुरुबरी, समीर कलुण्डिया आदि मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed