Jamshedpur Illigal Minning Hyva Seized : अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा जब्त
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है. इस क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा एमजीएम थाना पुलिस बल के सहयोग से बुधवार प्रातः लगभग 3 बजे औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान एमजीएम थाना क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 4 हाइवा वाहनों ( JH05CJ-5732, JH05BC-8855, JH05BD-7678 एवं JH05CB-0307) को जब्त किया गया. इस संबंध में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

