Jamshedpur Kabaddi Player Select : जिले के 12 खिलाड़ी कोडरमा में दिखाएंगे अपना दम
कबड्डी लीग सीजन-2 बुधवार से होगा शुरु, समापन 10 को
जमशेदपुर : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अंतर्गत कोडरमा जिला कबड्डी संघ द्वारा कल, 8 से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होनेवाले ‘कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2’ के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है. इसमें 7 पुरुष व 5 महिला खिलाड़ी है. चयनित खिलाड़ी विभिन्न टीमों की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.
प्रतियोगिता में कुल 08 पुरुष एवं 04 महिला टीमें भाग लेंगी, जिन्हें अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा खरीदा गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले से चयनित खिलाडिय़ों में जमशेदपुर के राजा रणवीर, रौशन कुमार, रोहित कुमार, विनय कुमार, सोनू कुमार, विशु राज, दीया सिंह, अंकिता कुमारी तथा घाटशिला के सुमन महतो, लक्ष्मी मंडी, बिनीता मुर्मू और प्रियंका कुमारी शामिल हैं. इन खिलाडिय़ों के चयन से जिले में हर्ष का माहौल है तथा सभी खिलाडय़िों से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

