March 29, 2026

कदमा डकैती कांड का खुलासा, पांच आरोपी को भेजा जेल

IMG-20251018-WA0005

लूटे गये कई सामान बरामद, फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

hemkund-public-school

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नं 2 में गतदिनों हुई लगभग 20 लाख की डकैती का जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और लूटे गए कीमती सामान बरामद किए हैं. टीम ने पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सद्दाम, फहीम आलम, कृष्णा लौहार उर्फ पाड़ी, सयोराज सिंह उर्फ जस्से और कुणाल सिंह मुंडा शामिल हैं. उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने का ब्रेसलेट, टाइटन कंपनी की घड़ी, एक स्कूटी और एक सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है. ज्ञात हो कि गतदिनों कदमा के एक नर्सिंग होम संचालक दिलीप दास के घर में उक्त लूटकांड की घटना हुई थी. उसवक्त दिलीप दास और उसके पुत्र ही घर पर थे.
पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे रामनगर रोड नंबर-2 निवासी दीपराज दास (पिता दिलीप दास) के घर में 7 से 8 नकाबपोश युवक हथियार लेकर घुस गए थे. आरोपियों ने घरवालों को एक कमरे में बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए के जेवर और कीमती सामान लूट लिए थे. इस घटना के बाद थाना में जांच शुरू की गई थी. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पूर्व में हत्या, चोरी और गृहभेदन जैसे कई संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं. फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

You may have missed