Jamshedpur Karim City College Me Seminar ‘ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ’ विषय पर संगोष्ठी
करीम सिटी कॉलेज में उर्दू विभाग की पेशकश
जमशेदपुर : मशहूर उर्दू कहानी लेखक ज़की अनवर की पुण्यतिथि पर करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग ने “ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की. इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष तथा हिंदी और उर्दू साझी संस्कृति विचारक डॉ. एस. सी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि थे. प्राध्यापकों के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज़ अंसारी ने की.
प्रो मुहम्मद ईसा (गौहर अज़ीज़) ने उर्दू साहित्य में ज़की अनवर के मुकाम और अहमियत के विषय पर बात की. आयशा फिरदौस, महफूज अंसारी और सदफ अत्तारिया ने निर्धारित विषय पर पर्चे और उनकी कहानियाँ पढ़ीं. मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता ने “ज़की अनवर और प्रगतिशील आंदोलन” के शीर्षक से अपनी बात रखते हुए कहा कि ज़की अनवर एक ऐसे कथाकार थे जिन्होंने न केवल विचारधाराओं का लेखन किया बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारा. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सादिक इकबाल ने किया.

