June 3, 2026

Jamshedpur DAV Public School Bistupur Blood Donation Camp : महात्मा हंसराज की जयंती पर रक्तदान से किया नमन

IMG-20260411-WA0016

बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के शिविर में 204 ने दान किया रक्त

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 204 लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम का आयोजन डीएवी शैक्षिक संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु किया गया. विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नलिनी राममूर्ति (सचिव, जमशेदपुर ब्लड सेंटर), संजय चौधरी (जीएम, जमशेदपुर ब्लड सेंटर) एवं अरिजीत सरकार (संचालक, टीम पीएसएफ) उपस्थित रहे.
प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है. शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त संग्रह करना है, बल्कि समाज में रक्त की कमी को दूर करना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है. शिविर के सफल आयोजन में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया. मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. आयोजन में विद्यालय की नर्स मौसमी चौधरी, राजेश पांडे, सुतापा घोष, सुब्रतो दत्ता एवं गोवर्धन विद्यानी का योगदान रहा.