March 29, 2026

करीम सिटी के नीलेश का प्री-आरडी कैंप के लिए चयन

IMG-20250915-WA0005

जमशेदपुर : करिम सिटी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक नीलेश सोरेन को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा आयोजित एनएसएस प्री-आरडी में चयनित किया गया है. यह चयन न केवल कॉलेज बल्कि पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है. नीलेश का चयन इस बात का प्रमाण है कि कॉलेज के विद्यार्थी सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और परेड कौशल में भी अग्रणी है.
कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस चयन में कुल 16 स्वयंसेवकों को चुना गया है, जिनमें 8 लड़के और 8 लड़कियाँ शामिल हैं. लड़कों की सूची में करीम सिटी कॉलेज के नीलेश सोरेन के अलावा विशाल कच्छप (जमिनीकान्त बी.एड कॉलेज, सालबोनी), मार्शल बागे (इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला), मंकी बनरा (केएस कॉलेज, सरायकेला), सुकुमार बास्के (जमिनीकान्त बी.एड कॉलेज, सालबोनी), प्रवीण प्रसुतेह (मधुसुदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर), जितेन्द्र नाथ मुर्मू (पटामदा डिग्री कॉलेज, जाला) और लाल सिंह सिंकु (जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा) शामिल है.
लड़कियों की सूची में संजना रजक (केएस कॉलेज, सरायकेला), शकुंतला सोरेन (द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर), मिधु रानी महतो (द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर), गुदिया मुखी (महिला कॉलेज, चाईबासा), नैना कुमारी महतो (इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला), काजल सिंह (द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर), तरावती डोराइबुरु (रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गितिलता) और संध्या बेली उरांव (एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, असनबनी, जमशेदपुर) का नाम शामिल है.
इस चयन प्रक्रिया में स्वयंसेवकों के शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, परेड प्रदर्शन और समाज सेवा के प्रति समर्पण की विशेष रूप से जाँच की गई. अब चयनित सभी स्वयंसेवकों को य.बी.एन. यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित प्री-आर.डी. कैंप में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इस कैंप के माध्यम से वे राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली में हिस्सा लेने की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँगे.
करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली ने नीलेश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

hemkund-public-school

You may have missed