March 29, 2026

कायस्थ महासभा ने मनाई जेपी जयंती

IMG-20251011-WA0002

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी लाल के किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात महासभा के अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया एवं उनकी जीवनी पर अपना विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर ए के श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, अजय सिन्हा, अतुल चंद्र, तारा चंद श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नरेंद्र कुमार प्रसाद, अमरेन्द्र मल्लिक, आलोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार वर्मा, सुनील सिन्हा, विनय कुमार वर्मा, ठाकुर गौतम सिन्हा, गुप्तेश्वर प्रसाद, आदि मौजूद रहे.

hemkund-public-school

You may have missed