March 29, 2026

पप्पू उपाध्याय के घर पहुंच विधायक ने जताई संवेदना

IMG-20251110-WA0008

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को कीताडीह निवासी पप्पू उपाध्याय के आवास पहुंचकर उनके माता व पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान विधायक ने शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
विधायक संजीव ने कहा कि परिजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. यह परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है ऐसे समय में हम सब परिजनों के साथ हैं. मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मनोज नाहा उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

hemkund-public-school

You may have missed