March 29, 2026

शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य : मंगल

IMG-20250905-WA0004

नॉर्मन्स कॉन्वेंट स्कूल, गदड़ा के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान

hemkund-public-school

जमशेदपुर : प्रख्यात शिक्षाविद डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और शिक्षक दिवस के अवसर पर नॉर्मन्स कॉन्वेंट स्कूल, गदड़ा के शिक्षक और शिक्षिकाओं को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर विधायक मंगल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद् और दार्शनिक थे. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं, जो अपने विद्यार्थियों को एक काबिल इंसान इसलिए बनाते है ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें. इसलिए समाज का यह कर्तव्य है कि वह अपने शिक्षकों का सम्मान करें. मौके पर स्कूल के निर्देशक भरत सिंह, वी अरूणा, अहल्या महतो, पी सी मिश्रा, आशी कुमारी, सीमा सोवेन, पी के सिंह, मोमिता बोस, मुक्ता प्रधान, आदि शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं.

You may have missed